{"_id":"2c0a2b64133f1cfa1f152a340d5657b1","slug":"dowry-case-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और 30 लाख लाओ वरना निकल जाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और 30 लाख लाओ वरना निकल जाओ
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 21 Jan 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
देश भर में दहेज के सैकड़ों मामलों से सबक न लेते हुए एक पति ने फिर वही वाहियात हरकत कर दी। ताजा मामला फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का है।
विज्ञापन
एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। थाना सारन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
एनआइटी की डबुआ कॉलोनी की रहने वाली एलिसा ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह गुड़गांव के गांधी नगर निवासी विशंभर दयाल से हुआ था।
पति शादी के बाद से ही दहेज की मांग करने लगा, कुछ दिनों पहले विशंभर ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
उसके पति ने घर से निकालते हुए बाइक, कार और 30 लाख रुपये लेकर आने को कहा। लाचार एलिसा ने पुलिस के पास जाना ही मुनासिब समझा और थाने में शिकायत की।