फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dog caught miscreants after they shot him in delhi

दिल्ली: लूटपाट कर भाग रहे लुटेरे की कुत्ते ने पकड़ी टांग, मार दी गोली

Sun, 02 Dec 2018 08:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Sun, 02 Dec 2018 08:12 PM IST
Dog caught miscreants after they shot him in delhi
घायल कुत्ता - फोटो : अमर उजाला

सीलमपुर इलाके में युवक से लूटपाट कर रहे बदमाशों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। उसने एक बदमाश की टांग पकड़ ली। इस पर बदमाशों ने उस पर कई गोलियां चलाईं। एक गोली उसके पैर में लगी। इस कुत्ते ने तीन दिन पहले कई पपी को जन्म दिया था। 



बदमाश 15 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिकायत ली और चली गई। खून से लथपथ कुत्ता अपने बच्चों के पास लेटी रही। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसका पता चला तो उन्होंने संज्ञान लेते हुए उसे एनिमल एंबुलेंस की मदद से पशुओं के अस्पताल भिजवाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।


पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में रहने वाला रवि कुमार (24) दोपहर करीब 3:30 बजे गौतमपुरी से गुजर रहा था। बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे रोका और पिस्टल दिखाकर 15 हजार रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन


गली में मौजूद कुत्ते ने बदमाशों को पिस्टल लिये देखा तो वह उन पर लपकी। बदमाशों ने कुत्ते को अपनी ओर आता देखकर कई गोलियां चला दीं। एक गोली कुत्ते की टांग में लगी। इसके बाद बदमाश भाग गए। 


गोली लगते ही बेजुबान दर्द से छटपटाने लगी। इधर, लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस रवि को थाने ले गई, लेकिन घायल कुत्ते को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। बाद में अफसरों के निर्देश पर उसे पशु अस्पताल भिजवाया गया।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed