{"_id":"516ad4b42638f8eec5ab7119510da24b","slug":"doctor-molests-lady-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने महिला मरीज से की अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर ने महिला मरीज से की अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 07 Apr 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में इलाज कराने गई एक युवती से छेड़छाड़ डॉक्टर को महंगी पड़ गई।
विज्ञापन
जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने क्लीनिक में ही डॉक्टर को जमकर धुना। लेकिन, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की बजाय समझौता करा दिया। आरोप लगा है कि पुलिस ने जबरन ये समझौता कराया है।
दनकौर के एक गांव की युवती बुखार की दवा लेने क्लीनिक पर अकेले गई थी। वहां मौजूद डॉक्टर ने युवती को जांच के लिए चैंबर में बुलाया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
लड़की ने इसका विरोध किया और वहां से भाग निकली। घर पहुंचकर उसने परिजनों से सारी बात बताई। इसके बाद युवती के परिजनों ने क्लीनिक में ही डॉक्टर की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली: पड़ोसियों ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म
उधर, घटना के तुरंत बाद डॉक्टर ने परिजनों के खिलाफ ही पुलिस में शिकायत कर दी। परिजनों का कहना है कि जब वह शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे, तो उन्हें बदनामी का डर दिखाया गया और समझौते का दबाव डाला गया। जिसके बाद परिजनों ने समझौता कर लिया।
उधर, पुलिस का कहना है कि समझौते का प्रयास नहीं किया गया था। दोनों पक्ष पहले से ही समझौते के लिए तैयार थे इसलिए समझौता करा दिया गया।