फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor defeated three minor son

डॉक्टर के नाबालिग बेटे ने तीन को रौंदा

Sun, 23 Nov 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 23 Nov 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
Doctor defeated three minor son

तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे चल रहे दंपति और उनकी 11वर्षीय बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कार डॉक्टर का नाबालिग बेटा (16) चला रहा था। वह 12वीं क्लास का छात्र है।

विज्ञापन


हादसा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे कविनगर में कबीर पार्क के पास हुआ। घायलों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद स्विफ्ट कार लेकर भाग रहे आरोपी छात्र ने कई और कारों में भी टक्कर मारी। हालांकि फॉर्च्यूनर सवारों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि घायलों में लखन (35), उसकी पत्नी सुमन (33) और बेटी रोहिणी (11) हैं। तीनों नासिरपुर में किराए पर रहते हैं। ये मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखन किसी सरकारी अधिकारी की कार चलाता है। हादसे के दौरान तीनों कविनगर में अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस नासिरपुर जा रहे थे। तीनों पैदल सड़क के किनारे चल रहे थे। संत कबीर पार्क के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने इन्हें टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरकर तीनों लहूलुहान हो गए। स्विफ्ट कार लेकर भाग रहे चालक ने कई और कारों में भी टक्कर लगी। वहां से गुजर रहे फॉर्च्यूनर सवारों ने पीछा कर एएलटी के पास पकड़ा और धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायलों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लखन की हालत गंभीर बनी हुई है।

ओवरटेक करने के दौरान हादसा: आरोपी
आरोपी नाबालिग कार चालक ने बताया कि वह नेहरूनगर में रहता है। उसके पिता क्लीनिक चलाते हैं। कार में उसके साथ तीन दोस्त भी थे। वे कविनगर से नेहरूनगर जा रहे थे। वह सामने चल रही कार को ओवरटेक कर रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। वह 12वीं क्लास में पढ़ रहा है। नाबालिग होने के कारण उसके पास डीएल नहीं है।


मां की हुई कार सवारों से कहासुनी
सर्वोदय अस्पताल पहुंची आरोपी छात्र की मां की उन कार सवारों से जमकर कहासुनी र्हुई, जो छात्र का पीछा कर उसे पकड़कर लाए थे। पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed