{"_id":"7b56c6e922c2e7021022df20f9b115b4","slug":"doctor-abducted-during-morning-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Jul 2014 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल से गायब कानपुर के डॉक्टर शक्ति भार्गव का कोई सुराग नहीं मिला है। नबी करीम थाने की पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभी तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि 16 जुलाई को भार्गव होटल से अकेले ही मार्निंग वॉक पर निकले थे। उनके दो मोबाइल होटल के कमरे से मिले हैं, जबकि दो गायब हैं। पुलिस डॉक्टर के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मध्य जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि 15/263, सिविल लाइंस, कानपुर निवासी डॉक्टर शक्ति के गायब होने के मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। उनकी कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उनके फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस होटल और उसके आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने रही है।
पुलिस का कहना है कि डॉक्टर भार्गव के परिजनों से उनके फैमिली बैकग्राउंड की भी जानकारी ली जा रही है। डॉक्टर भार्गव के साले मिलाप टंडन ने बताया कि जीजा नबी करीम इलाके स्थित सिंह एम्पायर डीलक्स होटल में ठहरे थे। 16 जुलाई के सुबह से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।