फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dhaba owner had been killed for 85 rupees

दिल्ली: मात्र 85 रुपये के लिए हुई थी ढाबा मालिक की हत्या

Fri, 27 May 2016 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 08:22 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner had been killed for 85 rupees

मात्र 85 रुपये के लिए लाजपत नगर-तीन में सिंधी ढाबा चलाने वाले वासुदेव उर्फ पप्पू के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। वासुदेव को तीन गोलियां लगी थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने एक आरोपी रॉबिन को पकड़ लिया है। बाकी तीन आरोपियों की पहचान हो गई है।

विज्ञापन


उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी मनीष है। बाकी आरोपियों की पहचान वरुण, सागर और रॉबिन के रूप में हुई है। इन आरोपियों ने अमर कॉलोनी स्थित सपना सिनेमा के पास से बीयर की आठ बोतलें खरीदी थीं।
विज्ञापन


इन्होंने गाड़ी में ही बैठकर बीयर पी। स्वीफ्ट गाड़ी मनीष की है। बीयर पीने के बाद ये सिंधी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। खाने का बिल कुल 1085 रुपये आया था। इन लोगों ने वासुदेव से 85 रुपये की डिस्काउंट मांगा और हजार रुपये का नोट दे दिया। वासुदेव अक्सर डिस्काउंट दे देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं द‌िया था ड‌िस्काउंट तो कर दी हत्या

Dhaba owner had been killed for 85 rupees
बंदूक के दम पर की पिटाई

मगर पत्नी की मौत के चलते उसका मूड खराब था और उसने डिस्काउंट देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने वासुदेव के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया था। इसके बाद आरोपी पूरा बिल देकर ढाबे से चले गए।

कुछ देर बाद मनीष व सागर ढाबे पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इनके साथ एक और युवक था। ढाबे पर पहुंचते ही मनीष ने वासुदेव के ऊपर गोलियां बरसा दीं थी। ये खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आए पिलंजी गांव के रॉबिन ने किया है। रॉबिन का कहना है कि वह आरोपियों के साथ खाना खाने गया था।

वासुदेव के साथ हुए झगड़े के समय वह मौजूद था। मगर जब दुबारा मौके पर पहुंचकर ढाबा मालिक को गोली मारी गई थीं उस समय वह मौजूद नहीं था। मनीष व वरुण पिलंजी गांव के रहने वाले है। सागर जमरूदपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed