{"_id":"57ebc0254f1c1b8167573bb6","slug":"dewar-teenager-sleeping-with-her-husband-has-made-porn-videos-and-blackmail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते हुए किशोरी की बनाई अश्लील वीडियो और पति-देवर संग किया ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते हुए किशोरी की बनाई अश्लील वीडियो और पति-देवर संग किया ब्लैकमेल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
molestation
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस की महिला की मदद करना एक किशोरी के लिए खतरनाक साबित हुआ। महिला के पति और देवर ने सोती हुई किशोरी की आपत्तिजनक फोटों खींच लीं और वीडियो बना डाली।
विज्ञापन
फोटो सार्वजनिक करने की बात कह महिला के देवर ने किशोरी को ब्लैकमेल किया और कई लाख रुपये ले लिए। आरोपी की मांगों से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक पड़ोस में रहने वाली महिला 2 अगस्त 2016 की रात 10 बजे उसके घर आई।
महिला ने उसकी मां से कहा कि वह घर पर अकेली है और उसे डर लग रहा है इसलिए किशोरी को उसके साथ भेज दे। पड़ोस की बात होने की वजह से मां ने उसे महिला के घर भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक महिला ने उसे कोल्डडि्रंक में कोई नशीली चीज पिला दी जिससे वह बेसुध हो गई। सुबह उठी तो महिला के पति संजीव और देवर परवेश ने बताया कि उनके पास रात में बनाई गई उसकी अश्लील फोटो और वीडियो हैं।
आरोप है कि परवेश ने उस पर शादी करने का दबाव डाला और शादी होने तक घर से गहने नकदी आदि सामान लाने को कहा। पीड़िता के मुताबिक परवेश अब तक उससे कई लवाख रुपये ले चुका है और अब पापा जको बरबाद करने की धमकी दे रहा है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।