कभी भी गिरफ्तार हो सकती है 'नजरबंद' पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉफ्टवेयर इंजीनियर सीएच दयाकर हत्याकांड में उसकी पत्नी विशाली पर शिकंजा कसता जा रहा है। पहले से ही पुलिस के शक के दायरे में रही बहू के खिलाफ उसके ससुर ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस कभी भी उसे गिरफ्तार कर सकती है।
दूसरी ओर परिवार ने इंजीनियर की मासूम बेटी से पूछताछ न करने का आग्रह किया है। परिवार का कहना है कि उसे अपने पिता की मौत की खबर नहीं है।
इंजीनियर के पिता सीएच वीरैया सोमवार को हैदराबाद से अपने बेटे का शव लेकर चले गए थे लेकिन मंगलवार सुबह वह थाना इंदिरापुरम पहुंचे और बहू विशाली पर ही बेटे की हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।
बेडरूम में मिला था इंजीनियर का शव
पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही घर में किसी प्रकार की लूटपाट हुई है। पत्नी शिवानी से आए दिन झगड़े होते थे ऐसे में उसी ने दयाकर की हत्या की है।
गौरतलब है कि शनिवार तड़के रेल विहार के फ्लैट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सीएच दयाकर का शव बेडरूम में खून से लथपथ मिला था। उनके सिर पर किसी भारी चीज से वार कर हत्या कर दी गई थी।
फिलहाल पुलिस ने विशाली को गिरफ्तार नहीं किया है। सीओ रणविजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
परिचित के घर में नजरबंद है आरोपी पत्नी
वहीं दूसरी ओर आरोपी पत्नी इंदिरापुरम में ही अपने परिचित के घर पर नजरबंद है। पुलिस का कहना है पिता की शिकायत और मौके से मिले सबूतों के आधार पर विशाली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुख्ता सबूत मिलते ही गिरफ्तारी होगी।
पुलिस इस मामले में इंजीनियर की आठ वर्ष की बेटी से भी पूछताछ करना चाहती थी लेकिन इंजीनियर के परिवार ने ऐसा न करने की मांग की है।
मृत इंजीनियर के पिता सीएच वीरैया ने पुलिस को बताया है कि बेटी को अभी पिता की मौत के बारे में पता नहीं और मां पर शक होने की बात जानने पर उस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।