{"_id":"162761fd6e51224f935a00346439c2f4","slug":"destruction-in-house-and-threat-to-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़े घर में लगे सभी शीशे, पर क्यों?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तोड़े घर में लगे सभी शीशे, पर क्यों?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 14 Mar 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आरोप है कि हमलावरों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ के गांव डीग में नरेंद्र सिंह अपने परिजनों के साथ रहता है। नरेंद्र ने बृहस्पतिवार को थाना सदर बल्लभगढ़ में दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया कि दोपहर में वह परिजनों के साथ घर में था।
यह भी पढ़ें: नाबालिगों ने किया किशोरी से गैंगरेप
विज्ञापन
इसी दौरान डीग में ही रहने वाले भूपेंद्र, अरुण, संजय, सतपाल, सुमेर और लाल सिंह उसके घर में जबरन घुस आए।
आरोप है कि इन सभी ने घर में लगे शीशे तोड़ दिए और अन्य जगहों पर तोड़फोड़ की।
नरेंद्र का आरोप है कि हमलावारों ने जान से मारने की धमकी दी और घर से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से नरेंद्र के परिवार और हमलावरों में विवाद चल रहा है। नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन