{"_id":"43c098d45a5fea0b4b57b5702c00b7ca","slug":"depressed-old-man-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी की बीमारी से डिप्रेस्ड बुजुर्ग ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी की बीमारी से डिप्रेस्ड बुजुर्ग ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Jul 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
मधु विहार इलाके में डिप्रेशन का शिकार एक बुजुर्ग व्यवसायी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त अजय कुमार प्रभाकर (58) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि अजय की पत्नी अर्चना कैंसर से पीड़ित हैं और उनकी हालत गंभीर है।
माना जा रहा है कि इसकी वजह से ही अजय ने फांसी लगाकर अपनी जान दी। पुलिस के मुताबिक अजय परिवार के साथ ए-3 काकतिया अपार्टमेंट आईपी एक्सटेंशन में रहते थे।
इनके परिवार में बेटी प्रियंका और पत्नी हैं। अजय व्यवसायी थे। इनकी बेटी बीएड कर रही है। बीमारी के बाद अर्चना अपने भाई के पास चंडीगढ़ में इलाज करा रही हैं। बृहस्पतिवार दिन में अजय ने अपने घर में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन