{"_id":"c2ac255c3a7612ae7d742572bb612727","slug":"denmark-tourist-gangrape-eighth-suspect-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनिश महिला रेपकांडः आठवां आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेनिश महिला रेपकांडः आठवां आरोपी भी गिरफ्तार
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Jan 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मध्य जिले की पहाड़गंज थाना पुलिस ने डेनिश महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आठवें आरोपी का नाम श्यामलाल(45) है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे दक्षिण-पूर्व जिले के मदनगिरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार डेनिश महिला के साथ गैंगरेप के मामले में सभी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को दिल्ली के कनॉट प्लेस में डेनमार्क की रहने वाली महिला के साथ गैंगरेप हुआ था।
महिला अपने होटल का रास्ता भूल गई और सीपी में भटक गई थी। हालांकि इस घटना के एक दिन बाद ही महिला सुबह अपने देश लौट गई थी।
पुलिस की ओर से जारी किए एक बयान के अनुसार वह शाम को अपने होटल का रास्ता भूल गई थी। जब उसने शाम 5 बजे के करीब कुछ लोगों से रास्ता पूछा, उसके साथ तभी खौफनाक वारदात हुई।
विज्ञापन
उस महिला ने आरोप लगाया कि उसे एक सुनसान जगह पर ले जाया गया और कुल आठ लोगों ने उसके साथ रेप किया। उसके बाद उसका आईपैड मिनी और सारे पैसे, जो यूरो में थे, छीन लिए।