{"_id":"118fee9e6f468aa3f57f3c30c468fd3f","slug":"demanded-bribes-for-electricity-connection-je-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन के लिए मांगी रिश्वत, जेई सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कनेक्शन के लिए मांगी रिश्वत, जेई सस्पेंड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन का जेई उपभोक्ताओं से वसूली कर बिजली कनेक्शन जारी कर रहा था। केवल इतना ही नहीं, अवैध कालोनी में भी रुपये लेकर बिजली कनेक्शन बांट दिए गए। चीफ इंजीनियर ने शुक्रवार को आरोपी जेई को सस्पेंड कर दिया।
इंदिरापुरम पर तैनात जेई विकास राजपूत पर अवैध वसूली कर बिजली कनेक्शन देने का आरोप लगाया था। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत एसई एमसी शर्मा से भी की थी।
जांच में पता चला कि जेई प्रति कनेक्शन के 15 हजार रुपये ले रहा है। कुछ उपभोक्ताओं ने जेई के रुपये मांगने की रिकार्डिंग करके एसई और चीफ इंजीनियर को उपलब्ध कराई थी।
चीफ इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने बताया कि साक्ष्यो के आधार पर जेई द्वारा रुपये वसूलने की पुष्टि हो रही है। इसके आधार पर जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जेई संघ के अध्यक्ष सतवीर सिंह ने बताया कि जेई ने वसूली के रुपये नहीं मांगे थे। उनके द्वारा नियमानुसार ही रुपये की मांग की गई थी।
हमने बैठक कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले में चीफ इंजीनियर से मुलाकात भी की जाएगी।