अवैध शराब पकड़वाने पर महिला से अभद्रता का मामला, दिल्ली महिला आयोग ने भेजा समन
आबकारी विभाग उपायुक्त तलब
,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला इलाके में घरों में अवैध शराब की बिक्री के संबंध में शिकायत मिलने के बाद एक घर से बड़ी संख्या में शराब बरामद किए जाने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली आबकारी विभाग उपायुक्त को सम्मन भेजा है।
आयोग ने आबकारी उपायुक्त को 12 दिसंबर को पेश होने को कहा है। अवैध शराब की बिक्री के खतरे को रोकने के लिए उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की गई, यह भी बताने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि नरेला इलाके की महिलाओं ने इलाके में खुले में शराब बेचे जाने की शिकायत की थी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जय हिंद और आयोग सदस्य प्रोमिला गुप्ता व सारिका चौधरी ने इलाके में पॉकेट 11 और पॉकेट 4 का दौरा किया था।
स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक घर से 300 से अधिक शराब की जब्त की गई। यह मकान पुलिस के मालखाने से कुछ ही मीटर दूर था। आयोग का कहना है कि गैरकानूनी कारोबार नरेला में पूरी तरह सार्वजनिक दृष्टि से और स्थानीय अधिकारियों के संज्ञान में बहुत बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है।
अवैध रूप से बेची जा रही शराब
आबकारी विभाग द्वारा पंजीकृत तिथि तक कथित व्यक्तियों के खिलाफ उनकी वर्तमान स्थिति के साथ मामलों की संख्या और विवरण बताया जाए। इस इलाके में बीते पांच सालों में अवैध रूप से शराब बेचने के लिए पंजीकृत मामलों की संख्या और लगाए गए दंड के विषय में बताया जाए।
आयोग ने पिछले पांच वर्षों में उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा नरेला में किए गए छापों के विवरण की जानकारी भी मांगी है। दिल्ली में कितनी अवैध शराब की खरीद हुई और बेची गई। आबकारी विभाग ने क्या कदम उठाए जिससे पड़ोसी राज्यों से अवैध शराब की तस्करी को दिल्ली में रोका जा सके।
दिल्ली में कब तक यह चलेगा-स्वाति जयहिंद
तस्करों के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई का विवरण भी देने को कहा है। आयोग का कहना है कि निवासियों ने सूचित किया था कि स्थानीय पुलिस अक्सर शराब बेचने वाले व्यक्तियों से कमीशन लेती है। ऐसा लगता है कि शराब की बिक्री स्थानीय अधिकारियों के संरक्षण में होती है।
दिल्ली को शर्मसार करने वाली व महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाली घटना पर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति जयहिंद का कहना है कि दिल्ली में ऐसा कब तक चलेगा।
उन्होंने महिला को मारने, कपड़े फाडने व उसे निर्वस्त्र किए जाने पर ट्वीट कर कहा कि जो महान हस्ती यह समझती है कि दिल्ली में सिर्फ एक महिला को निर्वस्त्र किया गया है वह जान लें कि उस महिला की आड़ में शराब और ड्रग्स माफिया ने पूरी पुलिस प्रशासन और महिला आयोग को निर्वस्त्र किया है।