फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi policeman taking a bribe installment arrested

दिल्ली पुलिस का सिपाही रिश्वत की किस्त लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi policeman taking a bribe installment arrested
पुलिस - फोटो : Demo Pic

दिल्ली पुलिस की विजिलेंस ब्रांच ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही मलबे को खाली प्लॉट में डालने की एवज में कॉट्रेक्टर से दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। 

विज्ञापन


सिपाही जब रिश्वत के पैसे की दूसरी किश्त लेने गया तभी विजिलेंस ब्रांच ने दबोचा लिया। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। विजिलेंस ब्रांच की आर के झा के अनुसार लेबर कॉट्रेक्टर ने 30 मई 2016 को विजिलेंस ब्रांच में शिकायत की थी। 
विज्ञापन


शिकायत में कहा था कि वह दक्षिण दिल्ली में पुरानी बिल्डिंग को तोड़ता था और उनका मलबा जैतपुर में खाली पड़े नीचे प्लॉट में डालता था। मलबा डालने के लिए उसने ट्रक किराए पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैतपुर थाने में तैनात सिपाही राजकरण ने 25 मई को ट्रक रोक लिया था और उससे दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। सिपाही राजकरण ने धमकी दी कि अगर वह दस हजार रुपये नहीं देगा तो ट्रक को थाने में बंद कर देगा। 

बाद में सौदा सात हजार में तैयार हो गया और पहली किश्त के रूप में दो हजार रुपये दे दिए गए। इसके बाद सिपाही पैसे केलिए लगातार धमकाने लगा। कॉट्रेक्टर की शिकायत केबाद विजिलेंस ब्रांच की एक  रेडिंग टीम तैयार की गई।


सिपाही राजकरण को कालिंदी कुंज पर रिश्वत के पैसे की दूसरी किश्त लेने बुलाया। जब सिपाही रिश्वत के रूप में तीन हजार रुपये ले रहा था उस समय विलिजेंस की टीम ने उसे दबोच लिया। सिपाही राजकरण के खिलाफ विजिलेंस ब्रांच केथाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed