फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police head constable dead by train.

ट्रेन से कटकर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

Sun, 28 Sep 2014 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 28 Sep 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police head constable dead by train.

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की शनिवार को नया गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हेड कांस्टेबल गाजियाबाद से अपने गांव मुजफ्फरनगर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रहा था।

विज्ञापन


पैर फिसलने की वजह से ट्रेन की चपेट में आकर काफी दूर तक प्लेटफार्म पर घिसटता चला गया। थाना सिहानी गेट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला संजीव चौधरी (45) दिल्ली के कमला नगर थाने में हेड कांस्टेबल था और फिलहाल वसुंधरा सेक्टर-5 के मकान संख्या-216 में रहता था।
विज्ञापन


सिहानी गेट पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम करीब पौने छह बजे वह मुजफ्फरनगर जाने के लिए नया गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन में चढ़ने के दौरान संजीव का पैर फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर स्टेशन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। इसकी वजह से वह काफी दूर तक प्लेटफार्म पर घिसटता गया। लोगों ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को घटना की सूचना दी।

एसएचओ अशोक शिशौदिया ने बताया कि गंभीर रूप से घायल संजीव को एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच पैर फंसने से संजीव के एक पैर के टखने में फैक्चर हो गया था और अंदरूनी चोंटे थीं।

पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed