फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police head constable committed suicide

हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, पत्नी भी हेड कांस्टेबल 

Tue, 29 Aug 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Aug 2017 09:37 AM IST
सार

दिल्ली कैंट थाने के मालखाने में थी तैनाती,
सुसाइड नोट में परिवार को खुश नहीं रख पाने की बात लिखी

विज्ञापन
delhi police head constable committed suicide
- फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली कैंट थाने के मालखाने में तैनात दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने परिवार को खुश नहीं रख पाने की बात लिखी है।

विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस पूरे मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है। पुलिस के अनुसार, प्रमोद कुमार सपरिवार नजफगढ़ के गोपाल नगर में रहता है। परिवार में पत्नी रंजीता, तीन साल की बेटी और दस माह का बेटा है।
विज्ञापन


मूलत: मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला प्रमोद 1995 में दिल्ली पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ। उसकी पत्नी भी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है और उसकी तैनाती मोती नगर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को प्रमोद सुबह ही थाने पहुंच गया। रात करीब साढ़े दस बजे उसने सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मालखाने में पहुंचे, जहां प्रमोद खून से लथपथ पड़ा था।

पुलिसकर्मियों ने उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। प्रमोद की हालत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। जांच में पता चला है कि प्रमोद ने बाएं हाथ से रिवॉल्वर पकड़कर गोली मारी है।


छानबीन के दौरान पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उससे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि पत्नी ने पूछताछ में झगड़े से इनकार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रमोद का परिवार के सदस्यों से कुछ बातों को लेकर झगड़ा चल रहा था। प्रमोद 17 मामलों की जांच कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed