फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Police dcp car stolen from front of the house

घर के सामने से दिल्ली पुलिस के डीसीपी की कार चोरी

Fri, 22 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
delhi Police dcp car stolen from front of the house
Delhi Police

राजधानी में आम आदमी की बात तो दूर यहां पुलिस के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। दक्षिण-पश्चिम जिले के द्वारका साउथ इलाके से चोरों ने दिन-दहाड़े दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी की निजी कार उड़ा ली।

विज्ञापन


शिकायत पर वाहन चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें डीसीपी की इनोवा कार की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक डीसीपी देवतोष अपने परिवार के साथ द्वारका सेक्टर-8 में रहते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में इनकी लाल रंग की इनोवा कार घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच दोपहर के समय चोरों ने इनकी कार चोरी कर ली।

पुलिस सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाल रही है

delhi Police dcp car stolen from front of the house
delhi police - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने कार को न पाकर मामले की सूचना देवतोष को दी। बाद में पुलिस को खबर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है। कार पर किसी तरह की कोई बत्ती लगी होने की बात से जिला पुलिस उपायुक्त ने इंकार किया।

दिल्ली पुलिस के प्रयास के बाद भी यह हकीकत है कि राजधानी में हर दो घंटे में नौ वाहन चोरी हो जाते हैं और ज्यादातर मामलों में दिल्ली पुलिस इन वाहनों का पता लगाने में नाकामयाब रहती है। दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी से 31 मार्च 2015 तक 9714 वाहन चोरी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed