दिल्ली पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को किसी ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में एक पुलिस कॉन्स्टेबल शिवराज का किसी से झगड़ा हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात खून खराबे तक पहुंच गई।
इसी दौरान जिससे शिवराज का झगड़ा हो रहा था उसने शिवराज को गोली मारी दी और वो घायल हो गया।
आपसी रंजिश हो सकती है झगड़े का कारण
पुलिस के अनुसार शिवराज को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। शिवराज को घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
शिवराज जाफराबाद चौकी पर ड्यूटी करता था। झगड़े और गोली मारने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि ये विवाद इनका आपसी विवाद हो सकता है जिसके चलते ये झगड़ा हुआ और फिर कॉन्स्टेबल की मौत हो गई।