फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrests two on illegal arms supply

मप्र से लाकर दिल्ली NCR में बेचते थे अवैध हथियार

Fri, 11 Jul 2014 09:45 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
delhi police arrests two on illegal arms supply

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस, अब तक मध्य प्रदेश में निर्मित करीब 300 पिस्टल बरामद कर चुकी है।

स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुभाष वत्स को 27 जून को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सलीमगढ़ बाईपास बस स्टैंड स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के पास अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने आ रहे हैं।

विज्ञापन

जानते हैं इन पिस्टलों की कीमत

delhi police arrests two on illegal arms supply

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर हथियार के दो सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 20 पिस्टल मिली हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलीगढ़ निवासी रमेशचंद्र उर्फरामबाबू (39) और प्रेमपाल सिंह (51) के रूप में हुई है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध हथियारों को खोरगांव, मध्यप्रदेश से लेकर आए थे। आरोपी, मध्यप्रदेश से एक पिस्टल दस हजार रुपये में खरीदकर लाते थे और दिल्ली एनसीआर में उसे 15 हजार रुपये में बेचते थे।

रमेशचंद्र, अलीगढ़ की कोल तहसील की ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल का सदस्य है।

एक आरोपी पर दर्ज हैं 19 मामले

delhi police arrests two on illegal arms supply

पुलिस के मुताबिक रमेश के खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट और यूपी के गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पेशे से इलेक्ट्रीशियन प्रेमपाल सिंह के खिलाफ भी पहले से कई मामले दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने कहा कि खोरगांव, मध्य प्रदेश में बनने वाले अवैध हथियारों का इस्तेमाल दिल्ली व एनसीआर में आपराधिक वारदातों में हो रहा है।

स्पेशल सेल मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, एनसीआर, यूपी व हरियाणा में सप्लाई करने वाले कई गिरोहों का पर्दाफाश कर चुकी है। अभी तक दिल्ली पुलिस, मध्यप्रदेश में निर्मित 301 अवैध पिस्टल बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed