फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrests three on loot case

पर्दाफाश: लिफ्ट देकर लूटता था मिर्ची गैंग

Wed, 20 Aug 2014 11:27 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
delhi police arrests three on loot case

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लिफ्ट देकर आंखों में मिर्च डालकर लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तिलक नगर दिल्ली निवासी परमजीत सिंह उर्फ बबलू (32) सुनील उर्फ सोनी (30) और विक्की (31) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल की जाने वाली महिंद्रा जायलो कार के अलावा लूटे गए तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए है। पुलिस की मानें तो मिर्ची गैंग के नाम से जाने जाने वाले गैंग के बदमाश रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, धौलाकुंआ व आजादपुर समेत अन्य इलाकों में वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया कि 17 अगस्त को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात मिर्ची गैंग के कुछ बदमाश जनकपुरी इलाके में आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लूटते थे लोगों को ये शातिर

delhi police arrests three on loot case

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि परमजीत उर्फ बबलू कैब ड्राइवर है। वह कॉल सेंटर की महिंद्रा जायलो कार चलाता था। वारदात के दौरान परमजीत कार चलाता था। सुनील आवाज लगाकर लोगों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठा लेता था।

कार में पहले से मौजूद इनका तीसरा साथी पीड़ित की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पीड़ित को लूट लेते थे। वारदात के बाद पीड़ित को सुनसान जगह पर फेंककर गैंग फरार हो जाता था। गैंग के सदस्य इससे पूर्व भी वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

लूट का ये तरीका जानकर पुलिस भी हैरान थी और लगातार इस गैंग की तलाश में जुटी थी। आखिरकार ये पुलिस के हत्‍थे चढ़ ही गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed