फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrests crores cheater to builders

बिल्डरों से करोड़ों ठगने वाला गिरफ्तार

Wed, 04 Feb 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrests crores cheater to builders

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दक्षिण जिला के दो बिल्डरों से करोड़ों की ठगी करने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फ्लोर को खरीदने का बहाना बनाकर बिल्डरों से फ्लोर के एग्रीमेंट के कागजात बनवा लिए।

विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मंगेश कश्यप ने बताया कि  अक्तूबर 2014 में सफदरजंग एन्क्लेव निवासी दो बिल्डरों हरीश अरोड़ा और संदीप चावला ने शाखा में करोड़ों की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


जिसके मुताबिक मई 2014 में सफदरजंग एन्क्लेव निवासी राहुल पुरी ने उनसे संपर्क कर सफदरजंग एन्क्लेव की एक प्रॉपर्टी पर चार मंजिल बनाने के लिए अनुबंध किया। राहुल ने बिल्डरों को दूसरी मंजिल और नीचे का 25 फीसदी हिस्सा देने का वायदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके एवज में बिल्डरों ने राहुल को 2.10 करोड़ रुपये दिए। बिल्डरों ने चार मंजिल इमारत का निर्माण कर दिया। उसने दूसरी मंजिल को 5.45 करोड़ रुपये में बेचने का लालच देकर पांच लाख रुपये नगद और सात पोस्ट डेटेड चेक देकर एग्रीमेंट टू सेल तैयार करवा लिया। सभी चेक बाउंस होने पर बिल्डरों ने इसकी शिकायत की।


पुलिस ने पाया कि राहुल और राजीव पुरी ने इस प्रॉपर्टी पर पहले से ही दिवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन से 3.25 करोड़ रुपये का लोन ले रखा था। पुलिस उसको जालसाजी में पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed