फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrests a youngman on blackmailing du student

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर करने लगा ब्लैकमेल

Tue, 22 Apr 2014 01:50 AM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
delhi police arrests a youngman on blackmailing du student

फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़की से दोस्ती करने और फिर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


फर्जी अकाउंट के जरिए युवक ने लड़की से दोस्ती बढ़ाई थी और उससे मिलने के लिए कई बार दिल्ली भी आया था।

लेकिन कुछ समय बाद जब लड़की ने उससे दोस्ती खत्म करने की बात कही तो वह भड़क गया और उसने बदनाम करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

'डेढ़ लाख दो नहीं फोटो शेयर कर दूंगा'

delhi police arrests a youngman on blackmailing du student

पश्चिमी दिल्ली में रहने वाली 22 वर्षीय युवती दिल्ली यूनिव‌र्सिटी से फ्रेंच भाषा की पढ़ाई कर रही है। पिछले साल अप्रैल में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती अंबाला निवासी राजीव मलिक से हुई थी। राजीव ने खुद को सीए का छात्र बताया था।

दोस्ती के बाद उसने छात्रा को मुंबई के एक बैंक में नौकरी करने की बात कही थी। इसके बाद वह कई बार छात्रा से मिलने के लिए दिल्ली आया।

कुछ समय पहले युवती ने दोस्ती खत्म करने की बात कही तो आरोपी ने उसके फोटोग्राफ सार्वजनिक करने की धमकी दी। युवक ने उससे फोटो सार्वजनिक नहीं करने के एवज में डेढ़ लाख रुपये भी मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस में पहुंच गया पैसे लेने

delhi police arrests a youngman on blackmailing du student

काफी समझाने के बाद जब वह नहीं माना तो युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। शिकायत मिलने पर एक्‍शन में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को छात्रा से फोन करवाया और उसे रुपये लेने के लिए डीयू कैंपस में बुलाया।

लड़की की बात मानकर वह कैंपस में पैसे लेने पहुंचा जहां पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना असली नाम अरविंद मलिक बताया और फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह बेरोजगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed