फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrests a loot gang.

टायर पंचर कर गाड़ी से उड़ाते थे बैग

Thu, 28 Aug 2014 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Aug 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
delhi police arrests a loot gang.

दिल्ली में दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने टायर पंचर कर बैग उड़ाने के आरोप में मदनगीर निवासी सरगना विकास (22) और तीन नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से आठ लाख रुपये और 20 लाख की ज्वेलरी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चारों ने 19 अगस्त को यह रुपये और गहने आईटीओ के पास पलवल निवासी एक ज्वेलर की गाड़ी से उड़ाई थी। गिरोह दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में वारदात करता था।
विज्ञापन


पढ़ें-बाइक टकराई तो चाकू से गोदकर मार डाला


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बीएस जयसवाल ने बताया कि टायर पंचर कर लग्जरी गाड़ियों से बैग उठाने की वारदात को देखते हुए स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर अखिलेश्वर यादव की देखरेख में एक टीम बनाई गई। जांच के दौरान टीम ने मंगलवार को एशियन मार्केट, साकेत से चारों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ज्वेलर दिनेश मक्कड़ का न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के सर्राफा बाजार में हिमालय ज्वेलर नामक शोरूम है। वारदात वाले दिन वह अपनी कार से चांदनी चौक के कूंचा महाजनी आए थे।


आईटीओ के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उनके ड्राइवर कृष्णा को बताया कि उनकी कार का टायर पंचर हो गया है। जैसे ही दिनेश और ड्राइवर का ध्यान टायर की ओर गया तभी आरोपियों ने बैग उड़ा लिया था। बैग में 700 ग्राम सोने के गहने और आठ लाख रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed