{"_id":"575a46e54f1c1b3b0c9c526b","slug":"delhi-police-arrests-4-sharp-shooter-to-plot-chhota-rajan-murder-in-tihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद के खासमखास ने छोटा राजन को मारने को भेजे 4 शूटर, हुए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दाऊद के खासमखास ने छोटा राजन को मारने को भेजे 4 शूटर, हुए गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
छोटा राजन की मुश्किलें बढ़ीं
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने चार ऐसे कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन को मारने के लिए आए थे। पुलिस का कहना है कि इन चारों शार्प शूटरों को मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी छोटा शकील ने हायर किया था।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल सितंबर में इंडोनेशिया से गिरफ्तार किए गए छोटा राजन को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है और यह धमकियां छोटा शकील की तरफ से ही मिल रही हैं। पुलिस के अनुसार छोटा शकील ने तो मैसेज कर छोटा राजन को मारने की धमकी समेत उसकी सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी तक दी थी।
विज्ञापन
मालूम हो कि छोटा राजन फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। कुछ दिनों पहले ही छोटा शकील ने तिहाड़ के एक अधिकारी सुनील गुप्ता को मैसेज कर राजन को जान से मारने की धमकी दी थी। यही नहीं तिहाड़ के लैंडलाइन नंबर पर भी फोन कर राजन की हत्या की बात कही गई थी।
विज्ञापन