{"_id":"5a0ee5824f1c1b7a548bd828","slug":"delhi-police-arrested-accused-of-extortion-and-firing-on-small-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में गोलीबारी करने वाले को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी में गोलीबारी करने वाले को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी इलाके में उगाही और मामूली कहासुनी में गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार पिस्टल और दस कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश की पहचान युद्धवीर उर्फ कालू पंडित (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से चार मामले सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि कुछ दिनों से बदमाश शाहबाद डेयरी और अलीपुर में लगातार मामूली कहासुनी पर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश होलंबीकलां निवासी युद्धवीर उर्फ कालू पंडित है। शाहबाद डेयरी के थाना प्रभारी देवेंद्र यादव को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि युद्धवीर शाहबाद डेयरी इलाके में आने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने इस सूचना पर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि युद्धवीर ने वर्ष 2016 जनवरी में नरेंद्र उर्फ बॉक्सर की हत्या कर दी थी। इस मामले में कुछ माह पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। ब्यूरो