फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi girl denies to marry after 2 years of relation, tensed man throws acid on her

हफ्ते भर पहले युवती ने किया था शादी से इंकार, जबरन पिलाया तेजाब

Thu, 23 Mar 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
delhi girl denies to marry after 2 years of relation, tensed man throws acid on her
एस‌िड अटैक करने वाला आरोपी रव‌ि - फोटो : अमर उजाला

संगम विहार इलाके में बुधवार सुबह एक सिरफिरे आशिक ने युवती पर तेजाब डाल दिया। इसके साथ ही उसने युवती को तेजाब भी पिला दिया। तेजाब फेंकने के बाद सिरफिरे आशिक ने संगम विहार थाने में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का चेहरा झुलस गया है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि आरोपी युवक रवि पुत्र ओमप्रकाश (22) एफ 3/668 गली नंबर-8 में रहता है।
विज्ञापन


रवि कढ़ाई का काम करता है। उसकी मोहल्ले में रहने वाली युवती मनीषा (19, बदला हुआ नाम) से दोस्ती थी। मनीषा प्राइवेट जॉब करती है। रवि व मनीषा ढाई साल से एक-दूसरे को जानते हैं और शादी की बात भी पक्की हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने शादी से क‌िया था इंकार फ‌िर भी पड़ा था पीछे

delhi girl denies to marry after 2 years of relation, tensed man throws acid on her
एसिड अटैक

सप्ताह भर पहले मनीषा ने रवि से शादी करने से इनकार दिया। उसने बात करनी भी बंद कर दी। इस बात से रवि परेशान रहने लगा और उसका पीछा करने लगा। रवि को लगता था कि मनीषा की किसी और युवक से दोस्ती हो गई है।

बुधवार सुबह जब मनीषा ड्यूटी पर जा रही थी और घर से निकलकर नीम चौक पर पहुंची तभी आरोपी ने उस पर तेजाब डाल दिया। आरोपी तेजाब को गिलास में लेकर आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी मनीषा को जबरदस्ती तेजाब पिला भी दिया हालांकि पुलिस जबरदस्ती पिलाने की बात से इनकार कर रही है। युवती को एम्स में भर्ती कराया गया है।

एम्स में भर्ती, हालत स्थिर

delhi girl denies to marry after 2 years of relation, tensed man throws acid on her
aiims - फोटो : अमर उजाला

युवती बुधवार देर रात तक एम्स में भर्ती थी और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरी तरफ मनीषा पर तेजाब फेंकने के बाद आरोपी संगम विहार थाने में पहुंच गया और पुलिसकर्मियों को तेजाब फेंकने की बात बताई।

संगम विहार थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह की टीम ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करेगी।

परिजनों ने बताया कि आरोपी ने तीन दिन पहले रास्ते में उसकी बेटी के साथ मारपीट की थी। आरोपी ने रास्ते में ही बेटी को थप्पड़ मारे थे। रवि ने बाद में माफी मांग ली थी इस कारण पुलिस में शिकायत नहीं की थी।

15 द‌िन से खाना नहीं खा रहा था आरोपी रव‌ि

delhi girl denies to marry after 2 years of relation, tensed man throws acid on her
आरोपी रव‌ि - फोटो : अमर उजाला

मेरी बेटी बात नहीं करना चाहती थी
एम्स में मौजूद मनीषा की मां का कहना है कि पहले उसकी बेटी की रवि से जान-पहचान थी। वह उससे बात नहीं करना चाहती थी। उसकी बेटी ने जानबूझकर रवि को ये बोला था कि उसकी दोस्ती किसी और युवक से हो गई है ताकि वह उसका पीछा करना छोड़ दे। रवि आए दिन उसकी बेटी का पीछा कर परेशान करता था।

बेटा 15 दिन से खाना नहीं खा रहा था
रवि की मां का कहना है कि रवि व मनीषा का पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनीषा की मां करीब 15 दिन पहले उसके घर आई थी और शादी करने की बात से इनकार कर दिया था।

मनीषा की मां को ये भी बताया गया था कि उसका बेटा शादी करना चाहता है। इसके बावजूद ये लोग शादी को तैयार नहीं हुए। शादी नहीं करने की बात से उनका बेटा 15 दिन से खाना नहीं खा रहा था। वह परेशान था जिसकी वजह से उसने तेजाब डालने जैसा कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed