फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi drunk husband throws acid on wife and children, people catch and beat him then police arrest

सिरफिरे पति ने नशे की हालत में परिवार पर फेंका तेजाब, पत्नी व तीन मासूम झुलसे

Tue, 14 Jul 2020 06:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 14 Jul 2020 06:20 PM IST
सार

-पत्नी और चार साल के बेटे की हालत गंभीर, भीड़ ने आरोपी को मौके पर पकड़ा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की घटना, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा, छानबीन जारी

विज्ञापन
Delhi drunk husband throws acid on wife and children, people catch and beat him then police arrest
सांकेतिक

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शराब के नशे में धुत एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी व तीन मासूम बच्चों पर तेजाब डाल दिया। पत्नी व मासूम दर्द से चीखने लगे तो पड़ोसी वहां पहुंचे। आरोपी को मौके पर ही तेजाब की बोतल के साथ दबोच लिया। तेजाब से झुलसी पत्नी व तीनों बच्चों को पहले जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को एम्स रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


उधर, पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहिद (32) के रूप में हुई है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह और नशे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। शाहिद का अपनी पत्नी से हमेशा झगड़ा होता था। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटनास्थल से क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने सक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शाहिद अपने परिवार के साथ गली नंबर-9, सी-ब्लॉक, शास्त्री पार्क में किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहता है। इसके परिवार में पत्नी मुमताज (28) और आठ, छह और चार साल के तीन बेटे हैं। शाहिद इलाके में ही फलों की रेहड़ी लगाता है। अक्सर पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो जाता था। शाहिद को शराब पीने की भी लत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार को आरोपी कहीं बाहर से शराब के नशे में धुत होकर आया। उसके हाथ में तेजाब की बोतल थी। वह पत्नी से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसके तीनों मासूम बच्चे भी वहीं पर खड़े थे।

आरोप है कि शाहिद ने तेजाब की बोतल से पत्नी व बच्चों पर तेजाब फेंक दिया। सभी दर्द से चिल्लाने लगा। इस बीच मकान मालिक ताहिर ने एकदम शोर-शराबा सुना तो वह ऊपर भागा। ऊपर के हालात देखकर उसके होश उड़ गए। अन्य लोगों की मदद से पहले उसने शाहिद को काबू किया।

बाद में सभी को निजी वाहन से नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचाया। तेजाब की वजह से सभी बुरी तरह झुलस गए थे। अस्पताल ने उनकी हालात देखकर सभी को एम्स रेफर कर दिया।

फिलहाल एम्स में शाहिद की पत्नी मुमताज और चार साल के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। चारों का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मुमताज ओर शाहिद के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी शाहिद तेजाब कहां से लाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed