फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi criminals loot businessman on gunpoint then encounter with police and fled away

मॉडल टाउन में गनप्वाइंट पर कारोबारी से लूट, बाद में पुलिस से हुई जबरदस्त मुठभेड़

Tue, 02 Jul 2019 08:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Jul 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
delhi criminals loot businessman on gunpoint then encounter with police and fled away
व्यापारी से गनप्वाइंट पर लूट - फोटो : अमर उजाला

आदर्श नगर इलाके में रविवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ होने से पहले बदमाशों ने मॉडल टाउन के गुजरांवाला निवासी एक कारोबारी से लूट की थी। शनिवार देर रात कारोबारी पत्नी और बच्चे के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होकर कार से घर पहुंचे थे।

विज्ञापन


पार्क करते समय नकाबपोश तीन बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की। फरार होते समय बदमाशों ने आदर्श नगर में पुलिस टीम पर गोली चलाई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आदर्श नगर थाने के सिपाही अरविंद और उज्जवल गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने आजादपुर के पास बाइक सवार 3 नकाबपोश युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश पुलिसकर्मियों पर गोली चलाकर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 2 राउंड गोली चलाई। बदमाश बाइक छोड़कर जंगल में फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि रविवार सुबह मॉडल टाउन के गुजरांवाला में रहने वाले कारोबारी वरुण बहल ने मॉडल टाउन थाने में लूट की शिकायत की। बताया कि शनिवार देर रात करीब 3:15 बजे वह अपनी कार घर के भीतर पार्किंग में लगा रहे थे।

तीन बदमाश घर में घुस गए और पिस्टल के बल पर उनसे सोने का कड़ा, पर्स व मोबाइल लूट लिया। घटना के समय उसकी पत्नी भी कार में बैठी थी, जिससे बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फुटेज देखने के बाद पुलिस को पता चला कि लूट करने वाले वही 3 बदमाश थे जिनके साथ आदर्श नगर इलाके में मुठभेड़ हुई थी। जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में लूट व आदर्श नगर इलाके में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed