फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi constable gone for sorting quarrel people beaten him badly

दिल्लीः झगड़ा सुलझाने गया हवलदार, बंधक बनाकर लोगों ने उसी की कर दी पिटाई

Fri, 16 Apr 2021 12:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 16 Apr 2021 12:18 AM IST
सार

वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। ख्याला थाना पुलिस मामला दर्ज कर दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Delhi constable gone for sorting quarrel people beaten him badly
दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के ख्याला इलाके में झगड़े के कॉल पर गए एक हवलदार को बंधक बनाकर बुरी तरह से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।

विज्ञापन


वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। ख्याला थाना पुलिस मामला दर्ज कर दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल के मुताबिक आरोपियों की पहचान विष्णु गार्डन निवासी रेखा देवी, विनिता, मोहन झा, विकास झा, पप्पू झा, मनीष झा, ख्याला निवासी आकाश झा और धनेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 अप्रैल की रात पुलिस को ख्याला में दो पक्षों के बीच मारपीट की जानकारी मिली। थाने में तैनात हवलदार रामचंदर को जांच का जिम्मा सौंपा गया। रात में मामला शांत हो गया। अगले दिन सुबह आठ बजे एक पीड़िता महिला थाने पहुंच गई। जिसने दूसरे पक्ष पर मारपीट और धमकाए जाने का आरोप लगाया। हवलदार रामचंदर और एसआई छोटे छानबीन करने के लिए आरजेड ब्लॉक पहुंचे।

शिकायतकर्ता महिला ने रेखा और मोहन झा की पहचान की। पीड़िता के साथ पुलिसकर्मियों को देखकर दूसरा पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने फोन कर अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। सभी शिकायतकर्ता महिला और पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे। सब इंस्पेक्टर अपनी बाइक रोक ही रहा था इसी दौरान महिलाएं हवलदार के साथ मारपीट शुरू कर दी।


अन्य लोगों ने भी डंडे से हवलदार की पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी किसी तरह से वहां से भागकर थाने पहुंचे। हवलदार रामचंदर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed