{"_id":"17e1659a27cf2f364c7d8495398b8ca0","slug":"delhi-busineman-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला लेने को खुद की कार पर बरसाई गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदला लेने को खुद की कार पर बरसाई गोली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Oct 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के व्यावसायिक दुश्मनी की वजह से एक प्रॉपर्टी डीलर ने दूसरे को फंसाने के लिए अपनी कार पर खुद ही गोली चला दी। हालांकि जांच के दौरान पुलिस के कुछ सवालों के जवाब नहीं दे पाने से उसकी साजिश का खुलासा हो गया। अलीपुर थाना पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और तीन कारतूस बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह अलीपुर थाने को सूचना मिली कि हिरंकी रोड पर हमलावर एक कार पर गोली चलाकर फरार हुए हैं। मौके पर पुलिस को फोन करने वाला पीड़ित तोमर कॉलोनी बुराड़ी निवासी पवन कौशिक मिला। पास ही एक फॉक्स वेगन कार खड़ी थी। पवन कौशिक ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और उसका बुराड़ी में रहने वाले एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर से विवाद चल रहा है। उसी ने उस पर गोली चलाई है।
विज्ञापन
क्राइम टीम ने कार का मुआयना किया। कार के सामने वाले शीशे की बाई ओर से गोली चलाई गई थी। गोली ड्राइवर की सीट में फंसी थी। गोली ड्राइवर सीट में ऐसे जगह धंसी थी, जिससे उस सीट पर बैठने वाले का बच पाना काफी मुश्किल था। पुलिस को पवन कौशिक के बयान से मामला संदिग्ध लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने पवन को हिरासत में लेकर कुछ सवाल किए। जिसका वह कोई जवाब नहीं दे पाया और कुछ देर में ही उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि बुराड़ी के प्रॉपर्टी डीलर से लेन-देन को लेकर उसका विवाद चल रहा है, इसलिए उसने उसे फंसाने के लिए साजिश रची थी। उसने खुद ही अवैध पिस्टल से अपनी कार पर गोली चलाई और पुलिस को झूठी कॉल कर दी।
आरोपी पवन ने खुद ही पुलिस को झाड़ियों से उस पिस्टल को निकाल कर दिया, जिससे उसने कार में गोली चलाई थी। पिस्टल के मैगजीन से पुलिस को तीन कारतूस भी मिले हैं। अलीपुर थाना पुलिस ने आरोपी पवन के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।