{"_id":"3c6a474d7e27cb60396e23a91a705e92","slug":"delhi-based-businessman-shot-dead-on-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दिल्ली के कारोबारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर दिल्ली के कारोबारी की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Sep 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-58 पर बुधवार रात करीब पौने 11 बजे दिल्ली के कारोबारी मन्नू वालिया (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे लग्जरी कार से पत्नी शालू और चचेरे भाई विपुल के साथ हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए ओवरटेक कर उन्हें रोका और गोलियां बरसा दीं। कार का शीशा तोड़कर दो गोलियां उनके माथे और गाल में लगीं।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी अजय पाल ने बताया कि कारोबारी दिल्ली द्वारिका सेक्टर-9 के रहने वाले थे।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे और उनका इंस्टीट्यूट भी बताया जा रहा है। हत्या की वजह प्रॉपर्टी की रंजिश लग रही है। कारोबारी पर करीब दो माह पहले बागपत में भी जानलेवा हमला हुआ था।
तब वहां तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई थी। हमलावरों की तलाश की जा रही है। सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसओ रणवीर सिंह ने बताया कि कार विपुल चला रहा था।
मन्नू और शीला पीछे बैठे थे। चार-पांच राउंड गोलियां चलाई गई हैं। वारदात के बाद से शालू बेहोश है। पुलिस विपुल से पूछताछ कर रही है। हमलावर हेलमेट पहने हुए थे।