फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi atm clone withdrawn thousands of rupees from bank account

दिल्ली: एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर बैंक खाते से निकाले हजारों रुपये

Mon, 07 Jun 2021 05:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Jun 2021 05:57 PM IST
सार

बिंदापुर में बिना गार्ड के एटीएम से पीड़ित ने कुछ देर पहले ही पांच सौ रुपये निकाले थे। जांच में पता चला कि आरोपियों ने उसके एटीएम कार्ड से पैसे निकाले हैं...

विज्ञापन
Delhi atm clone withdrawn thousands of rupees from bank account
एटीएम - फोटो : pixabay

विस्तार

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर एक शख्स के खाते से हजारों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित घर के पास ही एटीएम से पांच सौ रुपये निकाले थे। उसके बाद पीड़ित के खाते से हजारों रुपये निकाल गए।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपियों ने उसके एटीएम कार्ड से पैसे निकाले हैं, जबकि पीड़ित का एटीएम कार्ड उसके पास मौजूद था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तम नगर निवासी अनीष कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने एटीएम कार्ड से उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पांच सौ रुपये निकाले। एटीएम में कोई गार्ड मौजूद नहीं था। दो घंटे बाद उसके मोबाइल पर बैंक खाते से 33 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक की जांच में पता चला कि पैसे की निकासी उसके एटीएम कार्ड से की गई है। जबकि पीड़ित के पास ही उसका अपना एटीएम कार्ड मौजूद है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर लिया।


पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने एटीएम में क्लोन डिवाइस लगाकर पीड़ित के कार्ड का क्लोन तैयार किया और फिर उससे पैसे निकाल लिए। पुलिस एटीएम और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed