फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Defence Ministry officials and lay the case may be the son of the ragged narco

रक्षा मंत्रालय के अफसर के बेटे से रैगिंग और कुकर्म मामले में हो सकता है नार्को टेस्ट

Mon, 19 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 19 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Defence Ministry officials and lay the case may be the son of the ragged narco
रै‌‌गिंग - फोटो : Demo Pic

रक्षा मंत्रालय में तैनात अफसर के बेटे से रैगिंग और कुकर्म के मामले में पुलिस पीड़ित छात्र की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


इसी बीच आरोपी पक्ष ने पीड़ित छात्र और उसके पिता का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। वहीं, पीड़ित पक्ष नेे भी नार्को टेस्ट करानेे के लिए मंजूरी दी है। पुलिस आवश्यकता पड़ने पर नार्को टेस्ट कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन


शहर के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेज के छात्र से रैगिंग और कुकर्म के संगीन मामले की जांच जारी है। पुलिस पीड़ित छात्र के चार स्तर पर मेडिकल परीक्षण करा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन परीक्षण पूरे हो चुके हैं और चौथा परीक्षण सोमवार को होगा। इसी बीच आरोपी पक्ष के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

आरोपी पक्ष ने एफआईआर में लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। इसके अलावा भी आरोपी पक्ष नेे कई सवाल उठाते हुए पीड़ित छात्र व उसके पिता का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। 


हर टेस्ट और जांच को तैयार है मेरा परिवार 
पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से वह लगातार मेडिकल परीक्षण और जांच करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा परिवार नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार है। लेकिन आरोपियों का भी नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। वह पुलिस से पहले ही हर तरह की जांच कराने की बात कह चुके हैं। 

कराया जा रहा है चार स्तरीय परीक्षण 
पीड़ित छात्र का चार स्तरीय मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। सभी मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद अगर नार्को टेस्ट करानेे की आवश्यकता पड़ती है, तो वह भी कराया जाएगा। - अभिषेक यादव, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed