{"_id":"bf83aef6123de79fa410929e64b946b2","slug":"deceived-in-the-name-of-dhoni-churan-found-in-reward-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी को पहचानने पर मिला इनाम, 'एक पुड़िया चूरन'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोनी को पहचानने पर मिला इनाम, 'एक पुड़िया चूरन'
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी पर आने वाले प्रोग्राम ‘चेहरा पहचानो-इनाम पाओ’ के चक्कर में फंस कर विजयनगर निवासी एक कंस्ट्रक्शन साइट कोआर्डिनेटर ने साढ़े तीन हजार रुपये गंवा दिए।
विज्ञापन
टीवी पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का चेहरा पहचानने पर इनाम स्वरूप कार देने की बात कही गई थी। लेकिन कोरियर से उन्हें चूरन के दो पैकेट थमा दिए गए। पीड़ित ने अब विजयनगर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
पढ़ें: एडिलेड टेस्ट में गेंदबाजों ने कराई भारत की वापसी
विज्ञापन
सोहनलाल चौधरी ने बताया कि वह आरसीएम कंपनी साइट-4 साहिबाबाद में साइट कोआर्डिनेटर हैं। करीब तीन माह पहले टीवी पर रात को ‘चेहरा पहचानो, इनाम पाओ’ प्रोग्राम में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का आधा चेहरा दिखाया जा रहा था, जिसे उन्होंने पहचानने के बाद मोबाइल नंबर पर कॉल कर सही जवाब दिया।
कंपनी की ओर से मोबाइल पर सोहनलाल को लकी विनर बताते हुए इनाम में लग्जरी कार निकलने की बात कही। इससे पहले साढे़ तीन लाख रुपये का पेमेंट कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर कराने की शर्त रखी गई।
पढ़ें: अपने पहले ही टेस्ट में कप्तान कोहली का 'अनोखा' फैसला
पैसा जमा न कराने पर 15 दिन पूर्व दोबारा कॉल आई और सोहनलाल को अब सेकेंड प्राइज (साढ़े तीन लाख का चेक) मिलने का दावा किया गया। इस बार साढे़ तीन हजार रुपये कंपनी के खाते में जमा कराने की शर्त रखी गई।
5 दिसंबर को कोरियर द्वारा सोहनलाल को डिब्बा मिला। उन्होंने बदले में साढे़ तीन हजार रुपये कोरियर वाले को दे दिए। डिब्बा खोला तो अंदर चूरन के पैकेट मिले। पीड़ित ने धोखाधड़ी की शिकायत विजयनगर पुलिस से की, पुलिस ने उपभोक्ता फोरम में जाकर शिकायत करने की सलाह दी है।