{"_id":"5703c7944f1c1bd11cc81206","slug":"death-of-wife-in-road-accident-husband-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने स्कूटी में मारी टक्कर, पत्नी की मौत पति की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने स्कूटी में मारी टक्कर, पत्नी की मौत पति की हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Apr 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलमपुर इलाके में बेलगाम बस ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। इधर, गंभीर हालत में महिला जूमी (23) व उसके पति इमरान को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में जूमी की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जूमी परिवार के साथ गली नंबर-14 अजीत नगर में रहती थी। इसके परिवार में पति इमरान व अन्य सदस्य हैं। इमरान प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर को इमरान अपने घर से आनंद विहार जाने के लिए स्कूटी पर पत्नी के साथ निकला था। सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास फ्लाईओवर पर एक प्राइवेट बस ने इमरान की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बस समेत मौके से फरार हो गया। इधर, हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीसीआर की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां जूमी को मृत घोषित कर दिया गया। सीलमपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन