{"_id":"582477894f1c1bc932b3974a","slug":"daughter-in-law-murdered-father-in-law-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर-देवर से खफा विधवा बहू ने कराई ससुर की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर-देवर से खफा विधवा बहू ने कराई ससुर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर पीड़ित 85 वर्षीय बुजुर्ग धन सिंह की हत्या उनकी ही विधवा बहू मेमवती ने भाड़े के हत्यारों को तीन लाख की सुपारी देकर कराई थी। मेमवती को लगता था कि लगातार पारिवारिक जमीन बेच रहे ससुर धन सिंह और देवर घनश्याम उसका हक मार देंगे।
क्राइम ब्रांच सेक्टर तीस टीम ने हत्याकांड को सुलझाते हुए साजिश रचने के आरोप में मेमवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस भाड़े के हत्यारों की खोज में जुटी है। मालूम हो कि भनकपुर गांव स्थित पावर ग्रिड के पास रहने वाले कैंसर पीड़ित बुजुर्ग धन सिंह की हत्यारों ने 31 अक्तूबर की रात गोली और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी।
बेटे घनश्याम ने पुलिस को बताया था कि रात करीब ढाई बजे कुत्तों के भौंकने पर उसकी आंख खुली थी। बाहर आने पर उसे तीन लोगों ने पकड़ लिया था जबकि चौथे ने पीट दिया था। इस दौरान उसका जीजा भी मौके पर आ गया था।
विज्ञापन
आरोप था कि इन दोनों ने चारों का पीछा किया तो लेकिन वह फायरिंग करते हुए भाग निकले। वापस लौटे तो घर में धन सिंह को लहूलुहान हालत में पड़ा पाया। पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने मामले की जांच सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच को सौंपी थी।
क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र रावल ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या संदिग्ध लग रही थी, इसलिए पारिवारिक सदस्यों को जांच के दायरे में रखा गया। देखा गया कि बुजुर्ग की मौत से किन लोगों को फायदा हो सकता था।
जांच में पता चला कि धन सिंह के बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। उसकी विधवा बहू मेमवती परिवार से अलग बच्चों को लेकर राजीव कॉलोनी में रह रही थी। पूछताछ में मेमवती ने संदिग्ध बातें बताईं। इस पर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह ससुर और देवर के लगातार पारिवारिक जमीन बेचने से नाराज थी।
उसे लगा कि ससुर और देवर मिलकर उसके पति का हिस्सा भी बेच देंगे। इस पर उसने पड़ोस में रहने वाले बज्जू को धन सिंह की हत्या की सुपारी तीन लाख रुपये में दी। दिवाली की दूसरी रात बज्जू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर धन सिंह की हत्या की थी।
धनतेरस की रात ही हो जाती हत्या
पुलिस गिरफ्त में मौजूद मेमवती ने बताया कि बज्जू और उसके साथियों ने धनतेरस की रात ही धन सिंह की हत्या का प्रयास किया था। उस रात चारों आरोपी भनकपुर स्थित खेत में बने घर गए भी थे।
धन सिंह का गला दबाकर उनकी हत्या की जानी थी लेकिन जब वह लोग पहुंचे तो परिवार के सदस्य जाग गए। उस रात हथियार साथ नहीं ले जाने की वजह से उन्हें बिना हत्या किए ही वापस लौटना पड़ा था।