फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughter has been sent to Bihar with friend

रंजिश में पड़ोसी को फंसाने के लिए मां ने बेटी को दोस्त के साथ भेज दिया बिहार

Fri, 03 Feb 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
daughter has been sent to Bihar with friend
demo pic - फोटो : अमर उजाला

रंजिश के चलते पड़ोसी को फंसाने के लिए महिला ने अपने डेढ़ साल की बच्ची के झूठे अपहरण की साजिश रची। उसने बच्ची को अपने दोस्त के हवाले कर बिहार के लिए रवाना भी कर दिया।

विज्ञापन



बाद में पड़ोसी पर आरोप लगाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया, लेकिन समय रहते पुलिस ने मामले से पर्दा उठाकर बच्ची को दो घंटे के भीतर बरामद कर लिया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने आरोपी मां और उसके दोस्त शिवराम उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, सपना (32) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कश्मीरी गेट इलाके में रहती है। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे उसने पीसीआर कॉल कर अपने डेढ़ साल की बच्ची के गायब होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सपना ने अपने पड़ोसी नसीम उर्फ गुर्जर पर ही बच्ची को अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जब छानबीन की तो पड़ोसियों ने बताया कि कुछ देर पहले सपना को उसके दोस्त शिवराम उर्फ लंबू के साथ देखा गया था।



उस समय बच्ची उसके साथ थी। वापस आने पर बच्ची व लंबू गायब थे। खबर पुख्ता करने के बाद पुलिस ने सपना से पूछताछ की। पूछताछ में सारी कहानी खुल गई।

कहासुनी पर उठाया कदम
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि आरोपी लंबू को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बच्ची के साथ दबोच लिया गया। वह बिहार भागने की फिराक में था। पूछताछ में पता चला कि महिला और नसीम की अक्सर छोटी-मोटी बातों पर कहासुनी होती थी। इसी बात से खफा होकर उसने नसीम को फंसाने का साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed