{"_id":"bf85f5e4e966a6e2dc67c458af89e482","slug":"dasna-classmate-from-drowning-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"डासना में तालाब में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डासना में तालाब में डूबने से छात्र की मौत
अमर उजाला, मसूरी
Updated Thu, 12 Jun 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डासना में बुधवार सुबह नहाते हुए तालाब में डूबने से अलतमश (13) की मौत हो गई। वह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। डासना वार्ड नंबर-14 निवासी मंजूर का बेटा था। मंजूर भैंसा-बुग्गी चलाकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
उनके छह बच्चे हैं। अलतमश तीसरे नंबर का था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अलतमश बच्चों के साथ नहा रहा था। इसी दौरान वह डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और उसे पानी से बाहर निकाल लाए, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मसूरी पुलिस को नहीं दी गई है। दूसरी तरफ, गंगनहर में नाहल झाल के पास चित्तौड़ा पुल पर दीपक (24) बुधवार दोपहर नहाते हुए डूब गया।
विज्ञापन
वह लोनी की विकासनगर कालोनी का रहने वाला था। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिल सका है। एसओ ने बताया कि दीपक के भाई मनोज ने पुलिस को सूचना दी है।
नाहल झाल में डूबे दो युवकों के शव मिले, चार हिरासत में
नाहल झाल में डूबे खोड़ा निवासी शाहिद (22) और लोनी निवासी आबिद के शव बुधवार को मिल गए। शाहिद जिस जगह वह डूबा था, उससे करीब चार किलोमीटर दूर नहा रहे युवकों को शाहिद का शव मिला।
वह प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार को नहाते हुए नाहल झाल में डूब गया था। उसे मसूरी ले जाने वाले चार दोस्तों को इंदिरापुरम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीओ रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।