फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dalit girls being assaulted in fields

दलित बेटियां बनीं हवस का शिकार, खेत में ले जाकर छेडख़ानी की

Wed, 07 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
dalit girls being assaulted in fields

फरीदाबाद में दबंगों ने दलित परिवार की एक बच्ची और एक किशोरी को यौन हिंसा का शिकार बनाया। बारात में शामिल होने गई 11 साल की बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने यौन हिंसा कर डाली। टक्कर मार कर स्कूटी गिराने का विरोध कर रही किशोरी के साथ अधेड़ ने शारीरिक छेड़छाड़ की। महिला पुलिस दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच कर है।

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र में रहने वाला दलित जाति का व्यक्ति मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। सोमवार को उसके गांव में एक बारात आई थी। बारात में उसके परिवार का भी न्योता था। शाम करीब छह सात बजे युवक की 11 साल की बच्ची अपने तीन छोटे-बड़े भाई बहनों के साथ न्योता खाने गई थी।

विज्ञापन


युवक के मुताबिक बच्चे खाना खाकर घर लौट रहे थे। हरिकिशन (25) रास्ते में मिला और बच्ची को पैसे की लालच देकर खेत से मूली उखाड़कर लाने को कहा। आरोप है कि हरिकिशन बच्ची को बारात के टेंट के पीछे अंधेरे में ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को दबोच कर उसके साथ गलत हरकत करने लगा

dalit girls being assaulted in fields

वहां बच्ची को दबोच कर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। बच्ची के रोने और चीखने पर आरोपी उसे छोड़ कर भाग निकला। रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवार बारात के मंडप में पहुंचा। वहां मौजूद हरिकिशन को उन लोगों ने पकड़ा तो भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला।


एनआईटी थाना क्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय किशोरी के मुताबिक रविवार की शाम पड़ोस में रहने वाले संजय शर्मा उर्फ टोनी ने घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी टक्कर मार कर गिरा दी। वह बाहर निकली और स्कूटी गिराने की वजह पूछी।
 

आरोप है कि संजय शर्मा उर्फ टोनी ने उसे पकड़ लिया और शारीरिक छेडख़ानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां और पड़ोस में रहने वाली महिला बाहर आए। उन्हें देख आरोपी ने किशोरी को छोड़ दिया और जाति सूचक गालियां देते हुए चला गया।
 

आरोप है कि एक माह पहले भी टोनी ने पीड़िता की छोटी बहन को पार्क में बुरी नीयत से दबोचा था। महिला थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है दलित संबंधी मामला होने की वजह से जांच एसीपी क्राइम अगेंस्ट वूमन पूजा डाबला कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed