फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dalit girl raped in faridabad.

घर में सो रही नाबालिग से पड़ोसी ने किया रेप

Tue, 28 Oct 2014 09:36 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
Dalit girl raped in faridabad.

फरीदाबाद में पिता की उम्र के युवक ने दस साल की दलित बच्ची को हवस का शिकार बनाया। बच्ची के रोने और शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एसजीएम नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली दलित बच्ची ने बताया कि वह शनिवार को भईया दूज था। उसकी मां-पिता जी के साथ मामा के घर गई हुई थी। माता-पिता को लौटने में देर हो रही थी तो वह खाना खाकर लेट गई थी।
विज्ञापन


लेकिन उसने दरवाजा सटाने के बाद कुंडी नहीं लगाई। शायद वह सोते वक्त अपनी नींद नहीं खराब करना चाहती थी। इसलिए उसने जानकर दरवाजे की कुंडी नहीं लगाई कि माता-पिता आए तो खुद ही अंदर आ जाएं। लेकिन जब वह सो रही थी पड़ोस में रहने वाला राजेश धोबी अंदर घुस आया और राजेश ने लाइट ऑफ कर दी तो उसे डर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने शोर मचाना चाहा तो राजेश ने उसका मुंह हाथ से दबा दिया। बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसने भागने का प्रयास किया तो राजेश ने थप्पड़ मारे और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

सहमी हुई बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला। बच्ची ने वापस लौटे मम्मी-पापा सारी बात बताई। पीड़ित परिवार ने महिला सेल में शिकायत दर्ज कराई। महिला सेल की पुलिस अधिकारी कमला देवी ने बताया कि राजेश धोबी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Dalit girl raped in faridabad.

गुड़गांव में महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक उसे मानेसर की एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ले गया, जहां कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार रात पुलिस के पास आई शिकायत के बाद बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बादशाहपुर इलाके में 25 वर्षीय महिला के पड़ोस में रहने वाला आरोपी देवेंद्र ने 15 दिन पहले उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी के झांसे में आने के बाद महिला 11 अक्तूबर को उसके साथ मानेसर चली गई। महिला का आरोप है कि वहां आरोपी उसे होटल के कमरे में ले गया, जहां कहा कि कंपनी का एचआर अधिकारी इंटरव्यू लेने के लिए आएगा। इसके बाद उसे वहां रखकर दुष्कर्म को अंजाम दिया।

महिला का आरोप है कि कई दिनों तक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसके चंगुल से निकलकर वापस आ गई। रविवार शाम महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बादशाहपुर थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़

Dalit girl raped in faridabad.

गुड़गांव से सटे पलवल में लड़ाई-झगड़ों की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने दो महिलाओं सहित दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। झगड़े के एक मामले में आरोपियों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया है।

हसनपुर थाने में दर्ज कराए मामले में गांव लीखी निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही अजीत, सोनू, बीर सिंह, देवेंद्र व दिनेश सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, महिलाओं से छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने सहित जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है।

दीघोट निवासी योगेद्र पुत्र परमानंद ने घर में घुसकर हमला कर घायल करने के आरोप में दो महिलाओं सहित 8 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। शिकायत में योगेंद्र ने कहा है कि प्रदीप, अर्जुन, सतबीर, नेपाल, मोनी, श्याम, माया व शकुंतला ने लाठी, डंडों व बल्लम के साथ उन पर हमला कर उसे व उसके परिजनों को घायल कर दिया।

वहीं, होडल निवासी धनबीर ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि कुलदीप व उसके चार साथियों ने बस अड्डे के समीप रोककर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed