{"_id":"58a83dae4f1c1b0d4cd83d9e","slug":"cyber-thagi-fraud-paytm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांजेक्शन कैंसल करने के नाम पर निकाल लिए 10 हजार रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांजेक्शन कैंसल करने के नाम पर निकाल लिए 10 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करावल नगर में एक युवक के आंखों के सामने ठगों ने उसके अकाउंट से 10 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने एटीएम पर रुपये निकालने गए युवक को बातों में उलझा कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर करावल नगर थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सुल्तान (18) सपरिवार गंगा सहाय मैन बाजार लोनी गाजियाबाद में रहता है। वह अपने चाचा फरीद पहलवान के साथ छोटा मोटा काम करता है। बृहस्पतिवार शाम वह अपने चचेरे भाई नादिर के साथ करावल नगर स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने आया था।
एटीएम की दूसरी मशीन पर दो युवक पहले से मौजूद थे।
सुल्तान ने मशीन में कार्ड डालकर रुपये निकाले और उसे कैंसिल कर वापस जाने लगा। लेकिन दूसरी मशीन पर मौजूद युवक ने उसके मशीन के पास आकर कहा कि उसका ट्रांजेक्शन कैंसिल नहीं हुआ है। युवक ने उसे दोबारा से कार्ड डालकर पिन नंबर डालने के लिए कहा।
विज्ञापन
जैसे ही सुल्तान ने कार्ड डालकर पिन नंबर डाला। युवक ने कैंसिल करने की बात कहकर उसे वहां से हटा दिया और खुद उस पर काम करने लगा। इसी दौरान सुल्तान के मोबाइल फोन पर दस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।
जिसे देखकर उसने युवक से पूछा कि उसने उसके अकाउंट से रुपये निकले हैं। युवक ने उसे धक्का दिया और एटीएम और बाहर बाइक पर मौजूद अपने सहयोगी के साथ वहां से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।