{"_id":"6f9c8d598bc63a855bbc2ffd7184f920","slug":"cyber-criminals-looted-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाले को ही मामू बना गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवाले को ही मामू बना गए चोर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 26 Mar 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को सचेत रहने का ज्ञान देने वाले पुलिसकर्मी खुद ही लोगों के झांसे में आ जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही वाकया गुड़गांव सेक्टर-10ए थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ हुआ है। उसने एक अनजान व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर बता दिया। इससे उसके खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए गए।
जब पीड़ित को गलती का अहसास हुआ तो उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और मामले की जांच कराने की मिन्नत की। इसके बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दहेज नहीं लाई तो पति ने किया कुकर्म
हुआ यूं कि सेक्टर-10ए थाने में कार्यरत कांस्टेबल गुलदीन के पास अनजान व्यक्ति ने कॉल की। उसने अपने आपको निजी बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए उसके खाते से संबंधी व्यक्तिगत जानकारी मांगी।
विज्ञापन
जब पुलिसकर्मी ने जानकारी दी तो उसने बताया कि उसके एटीएम कार्ड का पिन नंबर बदल रहा है। इसलिए पुराना पिन नंबर बता दे ताकि नया नंबर जारी किया जा सके। इसके बाद पुलिसकर्मी ने बिना कुछ सोचे पिन नंबर बता दिया।
थोड़ी देर बाद कांस्टेबल के खाते से 11 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। उसी नंबर पर जब वापस कॉल करने की कोशिश की गई तो वह नंबर बंद बताया गया। ठगे जाने का अहसास होने पर कांस्टेबल ने अपने ही थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।