फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cyber crime in gurgaon 30 lacs rupees sniffed from girl account

साइबर ठग ने युवती के खाते से यूके में निकाला धन, 30 लाख की चपत

Fri, 11 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
cyber crime in gurgaon 30 lacs rupees sniffed from girl account
- फोटो : Demo

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाली एकता शर्मा के बैंक खाते से युनाइटेड किंगडम में बैठे साइबर ठग ने 1,30,810 रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने सूरजकुंड थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। मामले की जांच साइबर सेल और आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।

विज्ञापन


सूरजकुंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के मुताबिक एकता का खाता एक राष्ट्रीय बैंक की शहर स्थित शाखा में है। कुछ दिन पहले उनके खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये कई बार में 1,30,810 रुपये निकाले गए। एकता ने बैंक से जानकारी ली तो बताया गया कि उनके खाते से युनाइटेड किंगडम में खरीदारी की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उनके खाते से धन का टांजेक्शन करने वाले व्यक्ति की पहचान फ्लिक्स बॉब निवासी टोटेनहैम, रेडब्रिज युनाइटेड किंगडम के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि बॉब फ्लिक्स को एकता शर्मा के बैंक खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी कैसे मिली। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed