{"_id":"03ff06b1f3f2ac1123aa7b7dc3f14d86","slug":"cyber-crime-foreign-money-steals-through-clone-credit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंधः क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंधः क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 10 Jan 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक बिल्डर कंपनी के मैनेजर का क्रेडिट कार्ड क्लोन कर रुपये निकालने के साथ-साथ विदेशी मुद्राएं भी निकाली गई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बी ब्लॉक सेक्टर-3 स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर राजीव कुमार का एक निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाकर किसी ने 25 मिनट के भीतर छह टांजैक्शन किए और यूएस डॉलर निकाल लिए।
विज्ञापन
बुधवार को उनको बैंक की तरफ से मैसेज आया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 11 बार में एक लाख बीस हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने फौरन बैंक से संपर्क किया। पता चला कि सबसे पहला ट्रांजेक्शन एक यूएस डालर निकाल कर किया गया है।
विज्ञापन
यहीं नहीं उसने इसके बाद 10 हजार रुपये तीन बार में निकाले गए। फिर तीन बार में 75 यूएस डॉलर फिर चार बार में 60 यूरो निकाले गए हैं।
उन्होंने बैंक से फौरन कार्ड ब्लाक करने के लिए कहा। साइबर ठगी का शिकार बने राजीव ने थाना सेक्टर-20 में लिखित शिकायत की है। उनके मुताबिक उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट एक लाख दस हजार रुपये है।
उन्हें आशंका है कि साइबर ठगों ने विदेश में ट्रांजेक्शन किया है। बैंक अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। वहीं, थाना सेक्टर-20 पुलिस भी मामला दर्ज करने के बजाए घटनास्थल को लेकर उलझाने में लगी हुई है।
बैंक अधिकारियों ने पीड़ित को आश्वस्त किया है कि शुक्रवार तक पूरी जानकारी दे दी जाएगी।