{"_id":"58af06384f1c1ba03fb233b0","slug":"cut-pieces-of-a-failed-love-the-friend-thrown-into-the-well-off-in-sacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में असफल हुआ तो दोस्त के टुकड़े काट बोरियों में बंद कर फेंका कुएं में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में असफल हुआ तो दोस्त के टुकड़े काट बोरियों में बंद कर फेंका कुएं में
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 23 Feb 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
murder
प्यार में असफल रहने पर दोस्त नेे ही अपने फूफा के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में वारदात का सच उगल दिया है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव के टुकड़े कर बोरियों में बंद कर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने मृतक के दोस्त और उसके फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी शावेज खान ने बताया कि गांव तिरथली निवासी सलमान और आरोपी परवेज दोस्त थे। दोनों का साथ-साथ जेवर आनाजाना था। दोनों युवक कस्बा निवासी एक ही युवती से प्रेम करने लगे।
विज्ञापन
छताछ में सामने आया है कि युवती सलमान को अधिक चाहती थी। यह बात परवेज को नागवार गुजरी और उसके प्रेम की राह में रोड़ा बन रहे सलमान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जिसमें उसने अपने फूफा आकिल को भी शामिल कर लिया।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों परवेज व आकिल ने गत 12 अक्टूबर को साजिश रचकर सलमान को जेवर जाने के बहाने बुला लिया और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर अलग-अलग बोरे में बंद कर कुएं में फेंक दिए।