फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CRPF constable shot dead by suicide, fiance fights fears

CRPF हवलदार ने गोली मारकर की खुदकुशी, मंगेतर से झगड़े की आशंका

Thu, 16 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
CRPF constable shot dead by suicide, fiance fights fears
- फोटो : DEMO Pics

लोधी कॉलोनी में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में सीआरपीएफ के हवलदार ने बुधवार सुबह गोली मारकर खुदकुशी कर ली।हवलदार ने कट्टे से अपनी छाती में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारणों का भी खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि हवलदार की अगस्त महीने में शादी होने वाली थी, आशंका जताई जा रही है कि मंगेतर से उसका कोई झगड़ा हुआ हो जिस कारण उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में रहने वाला हेमंत कुमार (25) सीआरपीएफ में हवलदार(लिपिक) था।

अगस्त में हवलदार का होना था विवाह

CRPF constable shot dead by suicide, fiance fights fears

वह वर्ष 2012 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। उसकी ड्यूटी सीआरपीएफ के पीआरओ ब्रांच में थी। बुधवार सुबह वह ऑफिस पहुंचा, वहां उसने लोगों से ठीक तरीके से बात की थी।

हेमंत कुमार की सीट के पीछे बाथरूम है, करीब साढ़े दस बजे वह बाथरूम में गया। उसने अंदर से गेट बंद किया और कट्टे से अपनी छाती में गोली मार ली।
गोली चलने की आवाज सुनकर सीआरपीएफ कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने हेमंत के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उसके परिवार में माता-पिता और छोटी बहन है। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑफिस की तरफ से हेमंत को कोई परेशानी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed