फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   criminals robbed by hostage doctors family and staff in delhi

मरीज बनकर क्लीनिक में घुसे बदमाश, डॉक्टर के परिवार और स्टाफ को बंधक बनाकर की लूटपाट

Wed, 30 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
 criminals robbed by hostage doctors family and staff in delhi
kidnap

आनंद विहार इलाके में सोमवार रात बदमाश मरीज बनकर डॉक्टर की क्लीनिक में घुस गए। बदमाशों ने डॉक्टर की कनपटी पर पिस्टल लगाकर वहां लूटपाट और तोड़फोड़ की। इस दौरान बदमाशों ने डॉक्टर व उसके कर्मचारी को बंधक बना लिया। बाद में डॉक्टर के हाथ बांधकर बदमाश ऊपर उसके घर पहुंच गए। वहां कैश व जेवरात की मांग करने के दौरान बदमाशों ने डॉक्टर की पत्नी व बेटी को बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन


 हमले में डॉक्टर की पत्नी जख्मी भी हो गई। इधर शोर-शराबा होने पर पड़ोसी एकत्रित हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने 50 हजार कैश, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूटने के अलावा क्लीनिक में सीसीटीवी कैमरे व एलईडी टीवी तोड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर आनंद विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।    
विज्ञापन

   
पुलिस के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर पीयूष जैन (52) परिवार के साथ ऋषभ विहार, आनंद विहार में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी डॉ. राधा जैन व बेटी है। घर के नीचे बेसमेंट में पीयूष ने अपनी क्लीनिक बनाई हुई है। ऊपर वह खुद रहते है। सोमवार रात को वह अपने कर्मचारी महेंद्र के साथ क्लीनिक पर मौजूद थे। रात करीब 10 बजे करीब 40 साल का एक युवक एक लड़के साथ इनकी क्लीनिक पर मरीज बनकर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लड़के को दिखाने की बात करने लगा। बातचीत के दौरान युवक ने पिस्टल निकालकर पीयूष की कनपटी लगा दी। दूसरे लड़के ने महलेंद्र को काबू कर लिया। इस बीच कुछ और लड़के वहां पहुंच गए। जान से मारने की धमुकी देकर आरोपियों ने पीयूष की टेबल व जेब से कुल करीब 50 हजार रुपये, इनका मोबाइल व अन्य सामान लूट लिए।   

इस बीच साथ आए लड़कों ने सीसीटीवी कैमरे व टीवी तोड़ दिया। बदमाशों ने पीयूष के हाथ बांध दिए। दो बदमाश पीयूष को लेकर ऊपर चले गए। इधर जैसे ही पीयूष की पत्नी व बेटी ने उसके हाथ बंधे देखे उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने चुप रहने के लिए दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान हमले में पत्नी डॉ.राधा घायल भी हो गई। शोर-शराबा और चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर जमा होने लगे। 


आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से फरार होने में ही भलाई समझी। हालांकि कालोनी का गार्ड गिरीराज शर्मा वहां आ गए। उसने डंडे से उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उस पर चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हमले में गिरीराज घायल नहीं हुआ। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed