फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crime graph increasing

कब थमेगा ये अपराधों का सिलसिला?

Mon, 20 Jan 2014 05:38 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 20 Jan 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
crime graph increasing

फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र में बढ़ते अपराध से नाराज लोगों ने सारन थाने के सामने जाम लगा दिया। एसएचओ के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हो सके।

विज्ञापन


जवाहर कॉलोनी मार्किट एसोसिएशन के प्रधान नीरज भाटिया ने बताया कि बाजार व आसपास के इलाके में आए दिन अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं के साथ छीनाझपटी, छेड़खानी अब आम बात हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने एक सप्ताह पहले मुजेसर एसीपी दलबीर सिंह को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को कहा था कि दो दिन बाद वे थाने में लोगों से मिलेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे। लोगों ने एक सप्ताह तक इंतजार किया। लेकिन एसीपी मौके पर नहीं पहुंचे। ऐसे में लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने सारन थाने के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
सारन थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पर्वतीया कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक विकास ने एक साल तक डरा धमका उससे बलात्कार किया।

वहीं किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कार पलटने से युवक की मौत
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सराय ख्वाजा स्थित अशोक कॉलोनी में रहने वाला जाहिद हुसैन शनिवार को अपने दोस्त सोमनाथ व अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर जा रहा था। बदरपुर फ्लाई ओवर के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। इस हादसे में जाहिद की मौत हो गई, जबकि सोमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रतिबंधित एरिया से पत्थर चोरी, मामला दर्ज
सूरजकुंड थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित एरिया से पत्थर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माइनिंग निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि आनंद वन फार्म हाउस के पीछे प्रतिबंधित एरिया में कुछ लोगों की ओर से पत्थर चोरी किया जा रहा है।

रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव
जीआरपी ने दयाल नगर इलाके में रेलवे लाइन से एक युवक का शव बरामद किया है। जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि एक युवक का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा है।


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के इलाके में पूछताछ की तो युवक की पहचान 22 वर्षीय अविनाश के रूप में हुई। जांच में पता लगा कि युवक अपने पिता के साथ जीटी रोड पर साहनी चौक  के पास चाय की दुकान चलाता था। शनिवार रात घर से निकला था, लेकिन लौट कर नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed