{"_id":"58a2badd4f1c1b1235d856cf","slug":"credit-card-fraud-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर दी डेबिट कार्ड की जानकारी, खाते से निकले एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर दी डेबिट कार्ड की जानकारी, खाते से निकले एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाता धारकों को फोन कॉल कर डेबिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर ठगी करने की वारदात थम नहीं रही हैं। खुद को बैंक का अधिकारी बताने वाले ठग ने एनआईटी नेहरू ग्राउंड निवासी अभिषेक भाटिया से उनके डेबिट कार्ड की डिटेल पूछ खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कारोबारी अभिषेक भाटिया के मुताबिक उनका खाता एक निजी बैंक की एनआईटी एक-दो चौक स्थित शाखा में है। 30 जनवरी की शाम पांच बजे उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को उनके बैंक का प्रबंधक बताते हुए कहा कि उनका एटीएम कार्ड काफी समय से प्रयोग नहीं हुआ है, ऐसे में उसे बंद करना होगा।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने कहा कि अगर कार्ड को फिर से शुरू करना है, तो कुछ जानकारियां बतानी होंगी। उन्होंने कार्ड से संबंधित सारी जानकारी फोन करने वाले व्यक्ति को दे दीं। इसके कुछ समय बाद ही उनके खाते से रुपये निकलने शुरू हो गए।
विज्ञापन
ठगों ने चार बार में उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच साइबर अपराध शाखा को सौंपी गई है, जल्द ही ठगों को पकड़ा जाएगा।