मुंबई से दिल्ली पहुंचे सिरफिरे आशिक ने कर दिया इस कदर परेशान कि दर्ज करवानी पड़ी FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से मुंबई पढ़ने छात्रा को परेशान करता हुआ एक सिरफिरा आशिक उसका पीछा करते हुए दिल्ली पहुंच गया। यही नहीं फोन पर परेशान करने के अलावा आरोपी अपने दोस्त के साथ उसके घर भी पहुंच गया।
पहले तो पीड़ित परिवर ने आरोपी शिकायत की, लेकिन जब बात हद से बढ़ी तो मामले को गंभीरता से लेकर परिजनों ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद थाने में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने छेड़छाड़ और पीछा करने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सिरफिरे आशिक गौरव की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शालू (21) परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहती है। इसके पिता का अपना कारोबार है। शालू मुंबई से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के दौरान मुंबई में उसे गौरव नामक युवक मिला।
आरोपी ने प्यार का इजहार करते हुए उसका पीछा करना शुरू कर दिया। यही आरोपी ने शालू को फोन कर परेशान करना भी शुरू कर दिया। इधर बात जब ज्यादा बढ़ी तो शालू मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गई। आरोपी तब भी उसे परेशान करना नहीं छोड़ा।
पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक किया तो वह नंबर बदल-बदलकर उसे परेशान करने लगा। इधर परेशानों ने मामले लिखित में शिकायत जाफराबाद थाने से की। पिछले दिनों आरोपी दिल्ली पहुंच गया।
वह अपने दोस्त के साथ शालू के घर पहुंचा और उससे शादी की बात करने लगा। मना करने पर वह अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इधर परेशान होकर परिवार ने जाफराबाद थाने में दुबारा शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।